एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 77.64 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 77.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 77.64 प्रति डॉलर पर

मुंबई, छह जून स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 77.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी पूंजी की बाजार से सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार के कमजोर होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 77.65 पर खुला। दिन के कारोबार में ऊंचे में 77.55 और नीचे में 77.67 तक गया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 77.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत घटकर 101.93 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 93.91 अंक की गिरावट के साथ 55,675.32 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत बढ़कर 120.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 3,770.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).