एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.90 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में हल्की तेजी और कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये पर असर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.90 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 जनवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.90 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में हल्की तेजी और कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये पर असर पड़ा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की अधिक कीमतों के कारण रुपये की धारणा पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 73.84 और नीचे में 73.97 के स्तर को छूने के बाद अंत में तीन पैसे की तेजी के साथ 73.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 73.93 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 94.80 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.89 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.26 अंक की बढ़त के साथ 61,235.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,001.57 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).