जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.34 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपये की विनिमय दर में मजबूती आयी।

मुंबई, सात जनवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 74.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपये की विनिमय दर में मजबूती आयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.41 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.25 के उच्च स्तर को छूने के बाद अंत में आठ पैसे की मजबूती के साथ 74.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपये 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में पांच पैसे की गिरावट आई है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, पूंजी बाजार खासकर वित्तीय शेयरों में तेजी लौटने के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को रुपये में तेजी आई।

अय्यर ने कहा, ‘‘सप्ताह के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अपरिवर्तित रहा, क्योंकि पूंजी प्रवाह ने फेडरल रिजर्व द्वारा जल्दी ब्याज दर में बढ़ोतरी के कारण धन निकासी की चिंताओं को दूर किया है।’’

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अतिरिक्त, एशियाई और उभरते बाजार की मुद्राओं के कमजोर होने तथा इस सप्ताह मजबूत कच्चे तेल की कीमतों ने भी इस सप्ताह तेजी को सीमित रखा।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 96.11 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.80 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 142.81 अंक की तेजी के साथ 59,744.65 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी