एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.22 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे के सुधार के साथ 81.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के ब्याज दरों में वृद्धि की गति धीमी करने के संकेत के बाद डॉलर के व्यापक स्तर कमजोर होने के साथ रुपये में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.22 प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को आठ पैसे के सुधार के साथ 81.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के ब्याज दरों में वृद्धि की गति धीमी करने के संकेत के बाद डॉलर के व्यापक स्तर कमजोर होने के साथ रुपये में मजबूती आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी आने के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.08 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 80.98 के उच्चस्तर और 81.32 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 81.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.30 प्रति डॉलर था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.51 पर रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत घटकर 86.88 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 184.54 अंक बढ़कर 63,284.19 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 9,010.41 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).