एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल कीमतों के अपने उच्चस्तर से नीचे आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 अप्रैल कच्चे तेल कीमतों के अपने उच्चस्तर से नीचे आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.21 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में सात पैसे की तेजी के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये में 82.12 के उच्चस्तर और 82.21 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी के अनुसार, रुपये में सकारात्मक रूप से कारोबार हुआ, क्योंकि डॉलर इंडेक्स 101.70 से नीचे कारोबार कर रहा था। साथ ही कच्चे तेल में कमजोरी के साथ-साथ डब्ल्यूटीआई 78 डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा था, जिससे रुपये को समर्थन मिला।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 101.88 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 64.55 अंक की तेजी के साथ 59,632.35 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.75 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने आज 1,169.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच लगातार तीन दिन तक नुकसान के बाद भारतीय रुपये में सुधार हुआ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).