एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल से रुपये में यह तेजी आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उछाल से रुपये में यह तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.15 पर खुला, लेकिन कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव से 34 पैसे की तेजी के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.31 के निचले स्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 101.63 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत बढ़कर 82.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 909.64 अंक की तेजी के साथ 60,841.88 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,065.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).