एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली गतिविधियों के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी लिवाली गतिविधियों के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने और कारोबार में जोखिम लेने की धारणा में सुधार से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.08 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 30 पैसे की तेजी के साथ 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.92 के दिन के उच्चस्तर और 82.20 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

‘महावीर जयंती’ के मौके मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 101.36 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 582.87 अंक की तेजी के साथ 59,689.31 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).