एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर

मुंबई, 29 अगस्त विदेश में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 82.61 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। दूसरी ओर विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये की बढ़त सीमित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला, और फिर 82.62 के निचले स्तर पर आ गया। खबर लिखे जाने तक यह डॉलर के मुकाबले 82.61 पर था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 82.63 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत घटकर 103.85 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत गिरकर 84.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,393.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).