जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 72.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश का प्रवाह जारी रहने के के बीच विदेशी विनियम बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 72.80 (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।
मुंबई, सात जून स्थानीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश का प्रवाह जारी रहने के के बीच विदेशी विनियम बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 72.80 (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपये के प्रति धारणा मजबूत हुई।
बाजार सूत्रों के अनुसार हालांकि, मुख्य विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।
अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया प्रति डॉलर 72.85 पर खुला। कारोबार के दौरान विनिमय दर 72.74 -72.88 रुपये प्रति डॉलर के बीच रही। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 72.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।
शुक्रवार को डालर 72.99 रुपये पर बंद हुआ था।
30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक 228.46 अंक की तेजी के साथ 52,328.51 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 90.17 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत घटकर 71.44 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,499.37 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2021 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

