जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के फैसले के बाद रुपये में यह तेजी आई।

मुंबई, आठ फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि करने के फैसले के बाद रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख तथा प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने रुपये की बढ़त पर अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान 82.47 के उच्चस्तर और 82.72 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 82.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत घटकर 103.03 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.31 प्रतिशत बढ़कर 84.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 377.75 अंक की तेजी के साथ 60,663.79 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,559.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल