एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की धारणा मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर

मुंबई, तीन जुलाई विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के कारण निवेशकों की धारणा मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 81.76 के दिन के उच्चतम स्तर और 82.01 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को रुपया 82.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘सकारात्मक घरेलू बाजार तथा एफआईआई निवेश प्रवाह बढ़ने के कारण भारतीय रुपये में तेजी आई। घरेलू शेयर बाजार अबतक के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगा दिया।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 102.97 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई सेंसेक्स 486.49 अंक बढ़कर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 65,205.05 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार शुद्ध रूप से 1,995.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जून में भारतीय शेयरों में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जो 10 माह का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).