एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे चढ़कर 82.01 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 82.01 के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे चढ़कर 82.01 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 21 जून कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे मजबूत होकर 82.01 के भाव पर बंद हुआ।

हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.13 के भाव पर कमजोरी के साथ खुला था। लेकिन कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से आठ पैसे की तेजी दर्शाते हुए 82.01 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 81.99 के उच्च स्तर तक भी गया।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.09 के भाव पर रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.64 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत घटकर 75.83 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 195.45 अंक की तेजी के साथ 63,523.15 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,013.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).