एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे चढ़कर 81.66 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को पांच पैसे बढ़कर 81.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे चढ़कर 81.66 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 नवंबर घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा में सुधार से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को पांच पैसे बढ़कर 81.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने के कारण भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.81 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.61 के उच्चस्तर और 81.83 के निचले स्तर तक गया। अंत में रुपया पांच पैसे के सुधार के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये का पिछला बंद भाव 81.71 प्रति डॉलर था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.59 पर रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.10 प्रतिशत घटकर 81.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 211.16 अंक बढ़कर 62,504.80 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 369.08 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).