जरुरी जानकारी | रुपया 47 पैसे तेजी के साथ 74.88 प्रति डॉलर पर, दो सप्ताह का उच्चस्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की वैश्चिक कीमतों में गिरावट तथा बाजार में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने के साथ अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे के उछाल के साथ 74.88 प्रति डॉलर के लगभग दो सप्ताह के उच्चस्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 20 अक्टूबर कच्चे तेल की वैश्चिक कीमतों में गिरावट तथा बाजार में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने के साथ अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 47 पैसे के उछाल के साथ 74.88 प्रति डॉलर के लगभग दो सप्ताह के उच्चस्तर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण रुपये पर कुछ दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती का रुख लिए 75.10 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.88 रुपये तक सुधर गया, जो सात अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर है। कारोबार के दौरान रुपया 74.83 से 75.13 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 47 पैसे का उछाल दर्शाता 74.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को ‘मिलाद-उन-नबी’ की वजह से मुद्रा बाजार बंद था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कम कीमतों और डॉलर मांग के कारण भारतीय रुपये को उभरते बाजार की मुद्राओं में सबसे ज्यादा फायदा हुआ, जबकि बाजार को आने वाले हफ्तों में अनुसूचित क्यूआईपी और आईपीओ से विदेशी पूंजी के निवेश की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर के मुकाबले चीनी युआन में तेजी, जो चार महीने के उच्च स्तर के करीब है, ने भी क्षेत्रीय मुद्राओं को समर्थन दिया।’’

चीनी सरकार द्वारा कोयले की ऊंची कीमतों पर लगाम लगाने और आपूर्ति में सुधार की योजना बनाने की खबरों के बाद तेल की कीमतें 0.83 प्रतिशत घटकर 84.37 डॉलर प्रति बैरल रह गईं।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.37 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 93.84 हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी