एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 31 पैसे की बढ़त के साथ 74.03 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.15 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.03 के उच्चस्तर और 74.21 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 31 पैसे की मजबूती के साथ 74.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.34 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 95.90 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.17 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 650.98 अंक की बढ़त के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गत शुक्रवार को 496.27 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).