एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 मार्च रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.32 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.33 प्रति डॉलर पर खुला और फिर चढ़कर 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 29 पैसे की बढ़त है।

रुपया शुक्रवार को 48 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

होली के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).