जरुरी जानकारी | रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 75.29 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 24 पैसे की मजबूती के साथ 75.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया लगातार तीसरे सत्र में चढ़ा है।
मुंबई, पांच अप्रैल विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 24 पैसे की मजबूती के साथ 75.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया लगातार तीसरे सत्र में चढ़ा है।
कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक चिंताओं ने हालांकि रुपये में बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.54 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.27 के उच्चस्तर पर पहुंचा और अंत में 75.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव 75.53 प्रति के मुकाबले 24 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.90 पर आ गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘लगातार जोखिम की भावना, डॉलर सूचकांक में गिरावट और एशियाई मुद्राओं में मजबूती से रुपये को समर्थन मिला।’’
वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435.24 अंक की गिरावट के साथ 60,176.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी इस दौरान 96 अंक घटकर 17,957.40 अंक पर आ गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड की जिंस और मुद्रा अनुसंधान की उपाध्यक्ष सुगंधा सचदेवा के मुताबिक, इस सप्ताह रुपया करीब 0.90 फीसदी चढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक संकट का निवेशकों की धारणा पर प्रभाव जारी है और घरेलू मुद्रा पर इसका असर पड़ने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2022 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

