जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 74.64 के स्तर पर आ गया।
मुंबई, 20 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 74.64 के स्तर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण को 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिए खोलने से निवेशकों की भावनाएं मजबूत हुईं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.65 पर खुली, फिर कुछ बढ़त हासिल करते हुए 74.64 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की वृद्धि दर्शाता है।
पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.87 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 90.94 पर आ गया।
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 67.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

