एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.72 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.70 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद उसने 83.70 से 83.72 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया सुबह साढ़े नौ बजे 83.72 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.72 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.70 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद उसने 83.70 से 83.72 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। रुपया सुबह साढ़े नौ बजे 83.72 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 81.37 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 355.7 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,688.42 अंक पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,546.38 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).