एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.41 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा विदेशी पूंजी का निवेश जारी रहने से रुपये में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.41 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 11 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 82.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा विदेशी पूंजी का निवेश जारी रहने से रुपये में मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.42 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.32 के उच्च स्तर और 82.43 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 82.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस तरह रुपये में 18 पैसे की तेजी दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह रुपये में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। इस दौरान रुपये में 20 पैसे की तेजी आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने और मजबूत एशियाई मुद्राओं की वजह से भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी आई।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.85 रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 273.67 अंक की तेजी के साथ 65,617.84 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,197.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2023 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).