एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में था।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 जून स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सीमित दायरे में था।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी स्थानीय मुद्रा को प्रभावित किया और इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 83.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह इसके पिछले बंद स्तर से 12 पैसे की बढ़त है।

शुक्रवार को रुपया 83.63 प्रति डॉलर तक गिरने के बाद अंत में 83.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 105.82 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.06 प्रतिशत गिरकर 85.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).