जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 83.17 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.17 पर पहुंच गया।
मुंबई, 24 मई घरेलू बाजारों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.17 पर पहुंच गया।
घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.17 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.29 पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के अवसर पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.11 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,670.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
इस बीच, बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढ़कर 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा। वह 23,004.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

