जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 76.22 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया कारोबार के अंत में 11 पैसे की तेजी के साथ 76.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 25 मार्च विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया कारोबार के अंत में 11 पैसे की तेजी के साथ 76.22 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.15 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 76.12 रुपये के दिन के उच्चस्तर और 76.29 के निचले स्तर को छुआ। दोपहर साढ़े तीन बजे रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 76.22 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले सत्र में रुपया छह पैसे के सुधार के साथ 76.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत घटकर 98.62 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.27 प्रतिशत घटकर 117.52 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 233.48 अंक की गिरावट के साथ 57,362.20 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,740.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

