एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डालर के खिलाफ रुपया पैंतरा बदल कर 27 पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर में नरमी के बीच मंगलवार को उसके मुकबाले भारतीय रुपया आरंभिक हानि से उबर कर 27 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.61 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बने रहने के बावजूद रूपया मजबूत हुआ।

जरुरी जानकारी | डालर के खिलाफ रुपया पैंतरा बदल कर 27 पैसे मजबूत

मुंबई, 20 जुलाई प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर में नरमी के बीच मंगलवार को उसके मुकबाले भारतीय रुपया आरंभिक हानि से उबर कर 27 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.61 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बने रहने के बावजूद रूपया मजबूत हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया-डॉलर दर में भारी घट बढ़ देखने को मिली। स्थानीय मुद्रा 74.93 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान डालर 74.95 से 74.55 के दायरे में रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 27 पैसे की मजबूती के साथ 74.61 पर बंद हुई।

सोमवार को बाजार 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 92.84 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 354.89 अंक की गिरावट के साथ 52,198.51 अंक पर बंद हुआ।सोमवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.22 प्रतिशत बढ़कर 68.77 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 2,198.71 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).