जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रूख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
मुंबई, दो फरवरी घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रूख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बयान से मिले संकेतों को देखते हुए निवेशकों ने कारोबार से दूरी बनाए रखी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.81 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और गिरावट के साथ 81.86 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट को दर्शाता है। बाद में, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.80 पर सपाट कारोबार कर रहा था।
बुधवार को रुपया 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 100.93 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 83.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2023 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

