एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सीमित दायरे में किया कारोबार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ कच्चे तेल के दामों में मजबूती की वजह से नहीं मिल सका और इस वजह से मंगलवार को शुरुआती सौदों में रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने सीमित दायरे में किया कारोबार

मुंबई, 11 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ कच्चे तेल के दामों में मजबूती की वजह से नहीं मिल सका और इस वजह से मंगलवार को शुरुआती सौदों में रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 81.96 पर खुला। शुरुआती सौदों में घरेलू मुद्रा ने 82.09 के निचले स्तर को छुआ।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.99 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.35 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 882.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).