जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये ने सीमित दायरे में कारोबार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
मुंबई, 11 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.22 पर खुला, फिर यह गिरकर 79.31 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।
शुरुआती कारोबार में रुपया 79.22 से 79.31 के दायरे में कारोबार कर रहा था।
बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की तेजी के साथ 79.25 के भाव पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 105.36 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 97.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,061.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

