जरुरी जानकारी | शुरुआती सौदों में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और घरेलू स्तर पर व्यापक आर्थिक आंकड़ों में कमजोरी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
मुंबई, 13 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और घरेलू स्तर पर व्यापक आर्थिक आंकड़ों में कमजोरी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती सौदों में सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। यह डॉलर के मुकाबले 82.30 पर खुला, फिर मामूली बढ़त के साथ 82.29 प्रति डॉलर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 4 पैसे चढ़ा।
सुबह के कारोबार में रुपया 82.25 से 82.34 प्रति डॉलर के बीच कारोबार कर रहा था।
बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 12 पैसे टूटकर 82.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गई थी।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत टूटकर 113.29 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत चढ़कर 92.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 542.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

