जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे चढ़कर 74.59 पर पहुंच गया।
मुंबई, आठ फरवरी अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे चढ़कर 74.59 पर पहुंच गया।
हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और घरेलू शेयर बाजार में नरमी की वजह से रुपया में बढ़त सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.65 पर खुला और बाद में 74.59 के स्तर पर पंहुचा गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
इससे पिछले कारोबारी दिवस पर यानी शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.69 पर बंद हुआ था। वही सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.52 पर था।
वही वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत गिरकर 92.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

