एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू बाजार में मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 74.68 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत

मुंबई, नौ फरवरी अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू बाजार में मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 74.68 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.70 पर खुला और बाद में बढ़त के साथ 74.68 के स्तर पर पंहुचा गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

इससे पिछले कारोबारी दिवस पर यानी मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.74 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.53 पर था।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत बढ़कर 91.20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,967.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).