जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 76.35 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। उम्मीद के अनुरूप अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के बाद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की मजबूती के साथ 76.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, पांच मई रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। उम्मीद के अनुरूप अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के बाद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की मजबूती के साथ 76.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.17 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 75.99 से 76.30 रुपये के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ।
कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 76.35 के भाव पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया 76.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के अचानक से नीतिगत दर में वृद्धि के बाद भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ।
हालांकि कच्चे तेल की कीमतों के मजबूत होने से रुपये पर दबाव रहा। इससे रुपये की तेजी सीमित रही।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 110.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 102.81 हो गया।
घरेलू शेयर बाजारों में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 33.20 अंक की तेजी के साथ 55,702.23 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को उन्होंने 2,074.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर सूचकांक के कमजोर होने से रुपये की धारणा शुरुआती कारोबार में सकारात्मक रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

