एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 82.26 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को तीन पैसे मजबूत होकर 82.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 82.26 पर

मुंबई, एक अगस्त जुलाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को तीन पैसे मजबूत होकर 82.26 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मंगलवार को कारोबार के दौरान रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव देखा गया। इसका मुख्य कारण डॉलर सूचकांक का बढ़ना और एशियाई मुद्राओं के अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले गिरना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.24 के उच्चस्तर तथा 82.33 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से पांच पैसे टूटकर 82.26 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.29 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 102.14 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 85.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 68.36 अंक यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 66,459.31 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 701.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).