जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 75.73 पर पहुंच गया।
मुंबई, 21 दिसंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 75.73 पर पहुंच गया।
कारोबारियों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.74 पर मजबूत खुला और शुरुआती सौदों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.73 के भाव पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
रुपया पिछले सत्र में डॉलर के मुकाबले 75.90 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 96.49 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 72.09 डॉलर प्रति बैरल पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

