एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.63 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 17 पैसे मजबूत होकर 82.63 के भाव पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में मजबूती आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.63 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 30 अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 17 पैसे मजबूत होकर 82.63 के भाव पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में मजबूती आई।

विश्लेषकों के अनुसार, पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली और शेयर बाजारों में स्थिर रुख के साथ स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.67 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 82.63 और नीचे में 82.81 के स्तर तक गया।

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.63 पर बंद हुआ। यह मंगलवार के बंद भाव 82.80 की तुलना में 17 पैसे की बढ़त है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 103.50 पर आ गया।

अमेरिकी आंकड़े बताते हैं कि वहां श्रम बाजार सुस्त हो रहा है, और ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में राहत देने का फैसला कर सकता है।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत बढ़कर 85.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 11.43 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 65,087.25 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 4.80 अंक मामूली बढ़त के साथ 19,347.45 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).