एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 76.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 76.24 रुपये (अस्थायी आंकड़ा) प्रति डॉलर हो गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 76.24 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, पांच मई घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की मजबूती के साथ 76.24 रुपये (अस्थायी आंकड़ा) प्रति डॉलर हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.17 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 75.99 से 76.30 रुपये के दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ।

कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की तेजी के साथ 76.24 के भाव पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 76.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा अचानक ब्याज दर में बढ़ोतरी किये जाने से रुपये में तेजी आई। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से स्थानीय परिसंपत्तियों में विदेशी निवेश बढ़ने से भी कारोबारी धारणा में तेजी आई।

उन्होंने कहा कि हालांकि कच्चे तेल कीमतों के मजबूत होने से रुपये पर दबाव रहा और उसने रुपये की तेजी को सीमित रखा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 110.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 102.81 हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 33.20 अंक की तेजी के साथ 55,702.23 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को उन्होंने 3,288.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).