एजेंसी न्यूज

शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे मजबूत

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बाजार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए प्रमुख केंद्रीय बैंकों और अधिक राहतकारी कदम उठा सकते हैं। इसलिए निवेशकों की धारणा में तेजी देखी जा रही है।

शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे मजबूत

मुंबई, 27 अप्रैल शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 41 पैसे की मजबूती के साथ 76.05 पर खुला। अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने का लाभ रुपये को मिला।

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बाजार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए प्रमुख केंद्रीय बैंकों और अधिक राहतकारी कदम उठा सकते हैं। इसलिए निवेशकों की धारणा में तेजी देखी जा रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.14 पर खुला। जल्द ही इसमें 41 पैसे की बढ़त देखी गयी और यह पिछले बंद के मुकाबले 76.05 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.46 पर बंद हुआ था।

आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 207.29 करोड़ रुपये की निकासी की।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयीं।

कोरोना वायरस से दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या करीब 29.7 लाख हो चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच चुका है।

भारत में भी इससे मरने वालों की संख्या 872 तक पहुंच गयी है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 632.65 अंक यानी 2.02 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 31,959.87 अंक पर चल रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का स्तर 174.20 अंक यानी 1.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,328.60 अंक पर चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).