जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की मजबूती के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को दो पैसे मजबूत होकर 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर कमजोर होने के बीच बाकी एशियाई मुद्राओं के अनुरूप और कच्चेतेल कीमतों में आई गिरावट के कारण रुपये में यह मजबूती आई।
मुंबई, तीन नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को दो पैसे मजबूत होकर 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर कमजोर होने के बीच बाकी एशियाई मुद्राओं के अनुरूप और कच्चेतेल कीमतों में आई गिरावट के कारण रुपये में यह मजबूती आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के तेजी के रुख रुपये को समर्थन प्रदान किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये ने 83.30 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे मजबूत होकर 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया बृहस्पतिवार को 83.22 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी आंकड़ों में अक्टूबर में उम्मीद से कम रोजगार वृद्धि दर्शाए जाने के बाद डॉलर में गिरावट आई है, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा लंबे समय तक ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई हैं।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में गिरावट के कारण एशियाई मुद्राएं मजबूत हुईं।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.23 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.49 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 282.88 अंक की तेजी के साथ 64,363.78 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

