जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 85.44 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 85.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 30 जून अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 85.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.48 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 85.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 85.50 पर बंद हुआ।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.25 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 249.03 अंक की गिरावट के साथ 83,809.87 अंक पर जबकि निफ्टी 66.90 अंक फिसलकर 25,570.90 अंक पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

