एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे मजबूत होकर 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 82.58 के भाव पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे मजबूत होकर 82.58 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, 28 फरवरी अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 82.58 के भाव पर आ गया।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के संदिग्ध हस्तक्षेप और जिंसों की कमजोर कीमतों ने डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूती देने का काम किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 21 पैसे की बढ़त के साथ 82.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.58 के उच्चस्तर और 82.75 के निम्न स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.79 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 104.70 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत बढ़कर 83.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 326.23 अंक की गिरावट के साथ 58,962.12 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 4,559.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रिजर्व बैंक की तरफ से विनिमय बाजार में हस्तक्षेप किए जाने के अलावा जिंसों की कीमतें गिरने और डॉलर प्रवाह बढ़ने की उम्मीद ने भी रुपये को समर्थन दिया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).