जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 77 पैसे मजबूत होकर 83.77 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और मजबूत घरेलू आंकड़ों के समर्थन से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 77 पैसे मजबूत होकर 83.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, दो मई विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और मजबूत घरेलू आंकड़ों के समर्थन से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 77 पैसे मजबूत होकर 83.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अप्रैल में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सर्वाधिक 2.37 लाख करोड़ रुपये रहा जो घरेलू मांग की बेहद स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा, विदेशी पूंजी प्रवाह से घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी भावनाओं को और बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कोई भी वृद्धि तेजी से लाभ को उलट सकती है और रुपये पर दबाव डाल सकती है जैसा कि पिछले भू-राजनीतिक प्रकरणों में हुआ था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.98 पर खुला। फिर बढ़त के साथ 83.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 77 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.54 पर बंद हुआ था।
‘महाराष्ट्र दिवस’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.97 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 722.82 अंक की बढ़त के साथ 80,965.06 अंक पर, जबकि निफ्टी 203.70 अंक चढ़कर 24,537.90 अंक पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 50.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वहीं माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर अबतक के उच्च स्तर करीब 2.37 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कंपनियों के मार्च के अंत में खातों के मिलान को दर्शाता है। बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

