एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर 85.54 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी के बड़े पैमाने पर प्रवाह, अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर 85.54 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 16 अप्रैल विदेशी पूंजी के बड़े पैमाने पर प्रवाह, अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे मजबूत होकर 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका के जवाबी शुल्क से 90 दिन की राहत के बाद आए सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों से विदेशी निवेशकों द्वारा घरेलू शेयर बाजारों में खरीदारी को बढ़ावा मिला, जिससे स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.66 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 85.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 30 पैसे की बढ़त के साथ 85.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.49 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 118.02 अंक की गिरावट के साथ 76,616.87 अंक पर, जबकि निफ्टी 41.10 अंक फिसलकर 23,287.45 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,065.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).