एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे मजबूत होकर 85.56 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे मजबूत होकर 85.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे मजबूत होकर 85.56 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 मार्च विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे मजबूत होकर 85.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने बताया कि पिछले चार सत्र में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर में दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जबकि भारतीय बॉण्ड में मासिक आधार पर प्रवाह तीन अमेरिकी अरब डॉलर से अधिक हो गया है।

हालांकि, निवेशकों के बढ़ती वैश्विक व्यापार चिंताओं के संभावित आर्थिक प्रभाव से जूझने से स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.64 पर खुला। फिर 85.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.74 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.30 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 11,111.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).