जरुरी जानकारी | रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट थमी, 18 पैसे बढ़कर 72.91 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट बृहस्पतिवार को थम गई। घरेलू शेयरों में तेजी के समर्थन के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।
मुंबई, तीन जून रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट बृहस्पतिवार को थम गई। घरेलू शेयरों में तेजी के समर्थन के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की शुक्रवार को घोषित होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा से पहले कारोबारियों ने चौकसी बरती।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 73.17 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.90 से 73.18 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 72.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 73.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विगत तीन कारोबारी सत्रों में रुपया 64 पैसे नीचे आया है।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 89.94 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत बढ़कर 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

