एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.94 पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी को लेकर चिंताओं के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.94 पर स्थिर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.94 पर स्थिर

मुंबई, 16 अगस्त कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी को लेकर चिंताओं के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.94 पर स्थिर रहा।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा तथा कमजोर अमेरिकी मुद्रा से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.94 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया बुधवार को 83.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.80 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,595.27 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).