एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर स्थिर

मुंबई, 30 जुलाई विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.73 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद उसने 83.73 से 83.74 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया।

रुपया सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर 83.73 प्रति डॉलर पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.60 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 79.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 67 अंक बढ़कर 81,423.53 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 25 अंक चढ़कर 24,861.35 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,474.54 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).