एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर शेयर बाजारों और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर

मुंबई, दो अगस्त कमजोर शेयर बाजारों और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.73 पर स्थिर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्णय तथा भारतीय शेयरों में कुछ विदेशी पूंजी प्रवाह के बाद प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर में नरमी से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.74 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के यह 83.73 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.73 पर रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.13 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 614.96 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरवाट के साथ 81,252.59 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 194.80 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 24,816.10 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,089.28 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).