जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर स्थिर रहा।
मुंबई, 28 मार्च मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर स्थिर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और विदेशी कोषों के प्रवाह ने भारतीय मुद्रा में गिरावट को रोकने में मदद की।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.32 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों में गिरावट के बाद 83.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बाराबर है।
रुपया बुधवार को चार पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.07 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,170.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

