एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 82.54 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अपने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने से रुपये को समर्थन मिला।

जरुरी जानकारी | रुपया 82.54 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, नौ फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अपने शुरुआती नुकसान से उबरते हुए अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटने से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.59 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.48 के उच्चस्तर और 82.66 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 82.54 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत (चौथाई प्रतिशत) की वृद्धि किये जाने के बाद रुपये में 16 पैसे की तेजी आई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत घटकर 103.03 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 85.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 142.43 अंक की तेजी के साथ 60,806.22 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 736.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).