जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 प्रति डॉलर पर स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
मुंबई, 25 अप्रैल विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.95 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव यानी 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ।
कारोबार के दौरान रुपये में 81.86 के उच्चस्तर और 81.96 के निचले स्तर के बीच घटबढ़ हुई।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक विभाग के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर सूचकांक के एक दायरे में रहने के बीच रुपया 81.90 के करीब कारोबार कर रहा था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 101.40 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 74.61 अंक की तेजी के साथ 60,130.71 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.41 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 412.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

