एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा बैठक के नतीजे से पहले व्यापक तौर पर कारोबारियों ने सतर्कता बरती जिसकी वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर स्थिर

मुंबई, छह जून रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा बैठक के नतीजे से पहले व्यापक तौर पर कारोबारियों ने सतर्कता बरती जिसकी वजह से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 77.66 प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के बीच शुरू में रुपये में लाभ देखने को मिला। लेकिन कच्चे तेल कीमतों में तेजी, विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजार के कमजोर होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 77.65 पर मामूली मजबूत खुला। दिन के कारोबार में ऊंचे में 77.55 और नीचे में 77.67 तक गया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 77.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो अपरिवर्तित रुख को दर्शाता है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 93.91 अंक की गिरावट के साथ 55,675.32 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत घटकर 101.93 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत बढ़कर 120.44 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,397.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).